अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आज अंतिम दिन, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क पहुंचे CM खट्टर

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 03:13 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर थीम पार्क में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे है। 18000 बच्चे सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का गवाह बने। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सैनी विधायक सुभाष सुधा व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का वैश्विक संदेश हजारों वर्ष पहले दिया गया और आज भी यह द्वंद्व में फंसे मानव को उसे बाहर निकालने के लिए कारगर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया गीता का संदेश आज भी उतना प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक गीता पाठ से दूषित वातावरण ठीक करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गीता के एक श्लोक कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन से अपने जीवन में आत्मसात किया और यही कारण है कि वह आज प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static