ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 03:09 PM (IST)

समालखा : जिले के गांव राक्सेडा में ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

गांव हथवाला निवासी सचिन ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर रेट पता करने जा रहा था। उसको रास्ते में उनके भतीजे वंश, अरुण और अभिषेक मिले। तीनों ने बताया कि वे खेत जा रहे थे। वो कार के पीछे बाइक पर चल रहा था। ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजा वंश, अरुण और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static