Haryana Police विभाग में बड़ा फेरबदल,  इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और ASI के तबादले...देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 06:07 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर से जारी नए आदेशों के तहत कई इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।   

PunjabKesari
जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों के थानों, सीआईएविंग्स, ट्रैफिक यूनिट्स और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को इधर-से-उधर भेजा गया है। अधिकारियों का तबादला जनहित, प्रशासनिक आवश्यकताओं और थानों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है।
PunjabKesari
संबंधित पुलिस कप्तानों और पुलिस आयुक्तों  को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से रिलीव किया जाए, ताकि वे अपनी नई तैनातियों पर बिना किसी देरी के कार्यभार संभाल सकें। 

PunjabKesari
नई तैनाती पाने वाले थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेंडिंग मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।  
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static