बहला-फुसलाकर महिलाओं से आभूषणों की ठगी, फेरी लगाने वाली महिला ने दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 11:33 AM (IST)

खरखौदा : गांव मटिंडू में एक अज्ञात महिला ने कई महिलाओं को बहला फुसलाकर सोने व चांदी के जेवरात ले लिए और गायब हो गई। मटिंडू निवासी प्रवेश ने बताया कि वह अपनी सास संतोष, देवरानी सुनीता व ननद आशा के साथ घर के आंगन में बैठी थी। थोड़ी देर बाद एक अज्ञात महिला उनके पास आई औऱ पीने का पानी मांगने लगी। पानी पीने के बाद अज्ञात महिला ने उन्हें बहला-फुसलाकर उससे 1 जोड़ी सोने की बालियां, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब व उसका मोबाइल फोन ले लिया। उन्हें अहसास नहीं हो पाया कि वह उस अज्ञात महिला को अपना सामान क्यों दे रही है। अज्ञात महिला को अपना सामान क्यों दे रही है। अज्ञात महिला जो सामान उनसे मांगती रही है वे उसे देती रही। 

फेरी लगाने वाली ने भी महिलाओं को लगाया चूना
गांव पहलादपुर काढ़ोली में बर्तनों की फेरी लगाने वाली एक महिला ने 2 महिलाओं को वश में करके सोने व चांदी के जेवरात ले लिए। प्रवीण ने बताया कि उसकी पत्नी वर्षा व उसके भाई की पत्नी स्नेहलता घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक बर्तन बेचने वाली महिवला उनके पास आई और दोनों को बातों में लगाकर सिर पर हाथ फेरते हुए वश में कर लिया। वर्षा व स्नेहलता ने उस महिला को 2 जोड़ी कानों की बालियां, 2 अंगूठियां, एक जोड़ी पाजेब, नाक की बाली दे दिए जिनमें से 5 जोड़ी सोने व 1 जोड़ी चांदी की है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static