अपने विवादित बयान को लेकर मुश्किल में फंसे त्रिपुरा के CM, जाट नेताओं ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 03:58 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा हरियाणा-पंजाब के जाटों को लेकर दिए विवादित बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। हरियाणा पंजाब के जाट नेताओं ने उनके बयान को आड़े हाथों लेते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। जाट नेताओं का कहना है कि वह उनके विवादित बयान को लेकर कोर्ट में चैलेंज करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन भी चलाया जाएगा।

इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता अर्जुन सुढैल का कहना है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि जाटों में इंटेलिजेंसी नहीं होती। किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री होकर इस तरीके का बयान देना बहुत ही शर्मनाक बात है। बल्कि किसी भी जाति को लेकर इस तरीके का बयान देना निंदनीय है। अर्जुन सुढैल ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जाटों में बुद्धि कितनी होती है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जाट देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष पद से लेकर आईएएस-आईपीएस के पदों पर रहकर देश व प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। न्यायिक सेवाओं में भी निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ओलंपिक गेम में भी जाटों द्वारा कई मेडल जीते गए हैं। अर्जुन सुढैल ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के बयान सुनने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किस तरीके की सोच रखते हैं।

अर्जुन सुढैल ने बताया कि वह किसी भी तरह की जात-पात की बात नहीं करना चाहते मगर अब उन्हें मजबूरी में कहना पड़ रहा है कि पुलिस से लेकर देश प्रदेश की राजनीतिक गलियारों तक, और मुख्यमंत्री से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर जाटों ने अपनी सेवाएं दी हैं और आगे भी दे रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं अर्जुन सुढैल ने कहा कि इस शर्मनाक बयान को लेकर कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा, और अगर जरूरत पड़ी तो विरोध प्रदर्शन व आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static