घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 01:50 PM (IST)

जींद : पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव की महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने, महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इस दौरान संजू नामक युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उससे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन त बतक आरोपी धमकी देकर फरार हो गया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static