दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 10:58 AM (IST)

फरीदाबाद: शहर के दो थाना इलाके में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सूरजकुंड इलाके में पकड़े गए मामले में आरोपी और पीड़िता यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। दूसरा मामला खेड़ी पुल थाना इलाके का है।

आरोपी ने अपने पड़ोस की किशोरी से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाइल्ड लाइन प्रभारी सुनीता ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि थाना सूरजकुंड इलाके के फतेहपुर चंदीला के एक मकान में दो किशोर व दो किशोरी संदिग्ध रूप से रह रहे हैं। सुनीता महिला थाना एनआईटी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची।

किशोर व किशोरियां कमरे में मौजूद थी। पूछताछ में सामने आया कि चारों चार अप्रैल को यूपी के सहारनपुर से भागकर फरीदाबाद आए थे। एक किशोरी के परिजनों ने मामला सुल्तानपुर में दर्ज करा रखा था। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस को सूचित कर किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया। दूसरी किशोरी का मामला दर्ज नहीं था।

एनआइटी थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर सुल्तानपुर भेज दी। किशोरी के माता पिता के आने पर किशोरी को उन्हें सौंप दिया गया। दूसरे मामले में खेड़ी पुल थाना इलाके में एक युवक पर 15 वर्षीय किशोरी को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static