शादी से 2 महीने पहले बुझा घर का चिराग...फरीदाबाद में क्रेन ठीक करते समय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 06:50 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के पाखल गांव में एक कंपनी में क्रेन ठीक करते समय 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय क्रेन की मरम्मत करने के लिए गया था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था और फिलहाल फरीदाबाद के दयाल नगर में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में उसके माता-पिता और तीन भाई हैं। संजय की शादी महज दो महीने बाद होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के उचित इंतजाम होते तो संजय की जान बच सकती थी। परिवार ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हादसा किस तरह हुआ, क्रेन से संजय कैसे चपेट में आया और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी मिलने पर खबर को और विस्तार दिया जा सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)