जींद में बाल आश्रम से दो किशोरी फरार, पुलिस ने फतेहाबाद से पकड़ा

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 04:08 PM (IST)

जींद: शहर के कलाम बाल आश्रम से शुक्रवार रात फिर चार किशोरियों ने भागने की कोशिश की इनमें दो को स्टॉफ ने पकड़ लिया जबकि दो भाग निकलीं। तीन माह में किशोरियों के भागने की यह तीसरी घटना है। सुरक्षा पुख्ता न होने से आए दिन आश्रम से किशोरियां फरार हो रही हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, किशोरियों की तलाश में जुटी पुलिस ने देर शाम दोनों किशोरियों को फतेहाबाद के रतिया से बरामद करने के बाद आश्रम को सौंप दिया।


इससे पूर्व सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कलाम बाल आश्रम की सुपरिटेंडेंट शांति देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को लगभग दो बजे आश्रम से चार किशोरियों ने भागने का प्रयास किया। जिनमें से दो किशोरियों को आश्रम के स्टॉफ ने काबू कर लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहीं। उन्होंने बताया कि आश्रम में बाथरूम के साथ खाली जगह पर जाल नहीं है। उस जगह मेज और उसके ऊपर गद्दे व कुर्सियां लगाकर छत के रास्ते से आश्रम के पीछे खाली परिसर में कूदकर दो किशोरियां हर्बल पार्क की तरफ से फरार हो गईं। बताया कि फरार होने वाली दोनों किशोरियों की उम्र 16 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को 112 नंबर पर शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस और आश्रम के कर्मचारियों ने दोनों को ढूंढने का प्रयास किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि  किशोरियों के कलाम बाल आश्रम से फरार होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static