युवती के साथ चाचा ने 6 साल तक किया दुष्कर्म, मां ने किया सहयोग

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 12:31 PM (IST)

जींद : शहर की एक कॉलोनी में व्यक्ति ने अपनी भतीजी का लगातार 6 साल तक यौन शोषण किया और इस जघन्य अपराध का षड्यंत्र लड़की की मां ने रचा व व्यक्ति का सहयोग किया। अब लड़की ने इस मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों को नामजद कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट, षड्यंत्र रचने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

शहर की एक कॉलोनी की 22 वर्षीय युवती ने बताया कि फतेहाबाद का रतिया निवासी वीरेंद्र उसके साथ 6 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा है। इस घटना बारे उसने अपनी मां कविता को बताया था लेकिन उसने अपनी मां कविता को बताया था लेकिन उसने मामले को दबा दिया और उसे भी चुप रहने को कहा। उसने शुरुआत में भी विरोध किया था लेकिन धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा। पूरा षड्यंत्र उसकी मां कविता ने रचा  और उसके चाचा का पूरा सहयोग किया। अब इस मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी एस.आई. शीला देवी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के चाच वीरेंद्र और मां कविता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static