केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्यसभा सांसद  को साइबर क्राइम रोकथाम को लेकर लिखा पत्र

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 04:42 PM (IST)

चंडीगढ(चन्द्रशेखर धरणी): देश-प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने की मांग लगातार उठ रही है। इसी कड़ी में सामने आया है कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस और लोक व्यवस्था राज्य के विषय हैं और राज्य/ संघ राज्य  साइबर क्राइम से निपटने में सक्षम हैं

फिर भी केंद्र सरकार राज्य सरकारों को मदद करती है। गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी मुहिम चलाई है और इस दिशा में निरंतर कदम उठाए हैं। इसी कड़ी ें भारतीय साइबर समन्वय केंद्र योजना क्रियान्वित की और 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' भी लांच किया है। साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग के लिए पोर्टल का इस्तेमाल होगा। 

सभी तरह के साइबर क्राइम पर कसा जाएगा शिकंजा। पोर्टल में दर्ज शिकायतें संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र को ऑनलाइन मिलेंगी। अब तक  करीब 7.6 करोड़ से ज्यादा लोग पोर्टल पर विजिट कर चुके हैं और 8.5 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई है।  कुल 16,573 FIR दर्ज की गई हैं। नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली शुरु की गई है। साथ ङी  सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और बैंक, इंटरमीडियरी को इससे जोड़ा है। 51 करोड़ से अधिक राशि को अपराधियों से बचाया जा चुका है। साथ ही शिकायत दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 शुरु किया गया ह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static