केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। नए केसों के साथ मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश के कई बड़े अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब केंद्रीय राज्य मंत्री व अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया भी इसकी चपेट में आ गए हैं, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी है।

मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ। डॉक्टर्स की निगरानी में मेदान्ता हस्पताल में हूँ।आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।

— Rattan lal Kataria (@kataria4ambala) March 28, 2021


केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ। डॉक्टर्स की निगरानी में मेदांता हस्पताल में हूँ। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static