अंबाला: शहर को निर्मल बनाने के लिए निगम के 10 अधिकारियों की अनोखी पहल

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 11:49 AM (IST)

अंबाला(अमन): अंबाला शहर को निर्मल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अनोखी पहल की गई है। शहर के 20 वार्डों को निगम के 10 अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है । अब वार्ड में नए विकास कार्यो व सभी समस्याओं का हल करवाने की जिम्मेदारी उस अधिकारी की होगी, जिसने वार्ड को गोद लिया है। निगम अधिकारी ने अनुसार शहर में नालियों को कवर करने व नालों पर बने अवैध निर्माण को हटाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके इलावा शहर में लगे अवैध बैनरों पोस्टरों पर कार्रवाई व रात के समय सफाई का टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 
निगम अधिकारी ने बताया कि सर्व सर्वेक्षण 2022 में शहर को अव्वल लाने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। वेस्ट वाटर के रि-यूज करने,रात को सफाई करवाने व नालियों को कवर करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में लगे अवैध बैनरों पोस्टरों को हटाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यो व समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी वार्ड को गोद लिए अधिकारी की होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static