गाय के प्रति दिखा अनूठा प्रेम, मौत के बाद श्रद्धांजलि सभा व ब्रह्मभोज का आयोजन(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 02:17 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा में जानवरों के प्रति एक अनूठा ही प्रेम देखने को मिलता है। इसका ताजा उदाहरण कुरुक्षेत्र के आजाद नगर से सामने आया, जहां एक महिला ने गाय की मृत्यू के बाद उसकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और फिर सभा के बाद ब्रह्मभोज भी करवाया गया। 

आजाद नगर निवासी संतरो ने बताया कि उनके पास पिछले 18 वर्षों से एक गाय थी। उसका गऊ के साथ बहुत लगाव था। गऊ की मौत से उसे बहुत दुख हुआ। इसके परिवार ने विचार किया की गऊ उनके परिवार की बुजुर्ग सदस्य थी। ऐसे में बुजुर्ग की भांति ही उसकी मौत पर तेहरवीं का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने भजन गाकर गऊ को अंतिम विदाई दी। ब्रह्मभोज में पहुंचे जोगिंद्र सहारण ने कहा की उन्होंने यह आयोजन कर समाज को संदेश देने का भी प्रयास किया है की गऊ माता का दूध पीने के बाद उसे सड़कों पर न छोड़ें। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static