7 दिन के बाद फिर सस्पैंड करने की तैयारी रखे संयुक्त मोर्चा :  चढूऩी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 09:30 AM (IST)

यमुनानगर:  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूऩी की अगुवाई में गधोला टोल प्लाजा से सैंकड़ों किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिएरवाना हुआ। किसानों का नेतृत्व करते हुए भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए aकहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा उन्हें जो 7 दिन के लिए सस्पैंड किया गया था इसका वे स्वागत करते हैं। उनका कहना था कि संयुक्त मोर्चा को 7 दिन के बाद भी उन्हें सस्पैंड करने की अपनी तैयारी रखनी चाहिए क्योंकि वह अपने वक्तव्य से पीछे नहीं हट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार बात ही नहीं कर रही है, यदि बात भी करती है और कानून वापस भी लेती है तो इससे किसानों का डैथ वारंट तो वापस हो जाएगा लेकिन किसान वैंटिलेटर पर ही रहेगा। उनका कहना था कि इस व्यवस्था को बदलना होगा, जब तक गंदे लोग राजनीति में रहेंगे तब तक बात बनने वाली नहीं है।  राजनीति से गंदे लोगों को निकालना होगा और विशेष रूप से भाजपा को तो सत्ता से बाहर करना ही होगा। उन्होंने कहा कि मिशन यू.पी. का उद्देश्य यही है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static