बेखौफ हुए बदमाश, सी.एम. सिटी में एक दिन में 2 हत्याएं

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 09:15 AM (IST)

करनाल (काम्बोज): सी.एम. सिटी में एक दिन में 2 हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें पहला मामला कट्टाबाग का है, जहां झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है, जबकि दूसरा मामला सूरज नगर का है, जहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को पैसे लेन-देन के चलते पहले उससे गाली-गलौच की, जब बुजुर्ग ने उसका विरोध किया, तो उसे भी धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर सड़क पर जा लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पहले मामले में कट्टा बाग में आरोपी पक्ष के घर बर्थ-डे पार्टी थी। जहां पर मृतक का भाई भी गया हुआ था, वहां पर खाने-पीने के बाद उनका झगड़ा हो गया, मगर उस समय बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए, मगर मृतक पक्ष दोबारा से परिवार के 5 से 6 व्यक्ति के साथ आरोपियों के घर उसे समझाने गए थे, जहां पर उनका दोबारा से झगड़ा हो गया। इस दौरान 33 वर्षीय पवन जो कि छत पर था, उसे आरोपियों ने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक पक्ष की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

महिला के खिलाफ मामला दर्ज
दूसरा मामला सुरजनगर का है, जहां पर एक महिला द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुरजनगर निवासी 60 वर्षीय पाला राम के लड़के मुकेश के साथ एक महिला का पैसे का लेन-देन था। मुकेश का पिता जब गली से गुजर रहा था, तो महिला उसके साथ गाली-गलोच करने लगी, जिसका पाला राम ने विरोध किया तो महिला द्वारा उसे धक्का दे दिया गया। जिस पर पाला राम सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से जा टक्कराया और वह बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है। सैक्टर-32, 33 थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कट्टा बाग मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ तथा सुरजनगर हत्या मामले में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static