पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश : चोरी, लूट और डकैती जैसे 9 मामलों में था शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 09:05 PM (IST)

पलवल(दिनेश): पलवल पुलिस की अपराध जांच शाखा को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टीम ने पुलिस कस्टडी से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आधा दर्जन से भी अधिक मामलों में लिप्त पाया गया है। आरोपी गदपुरी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

अजय बावरिया गिरोह का सदस्य है आरोपी युवक

डीएसपी शिव अर्चन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिला पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस टीम मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अपराध जांच शाखा पुलिस ने नागरिक अस्पताल मोड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी गांव लिखी निवासी अजय उर्फ राहुल है, जो गदपुरी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ 9 मामले पहले से चल रहे हैं। डीएसपी शिव अर्चन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी, अजय बावरिया गिरोह का सदस्य है। इस गैंग के मुख्य कार्य चोरी, लूट, डकैती और लोगों को बंधक बनाना है। अजय ने भी एक व्यक्ति को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर लूट लिया था। इसके साथ ही कई मामलों में लिप्त आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static