गृहमंत्री के भाई से विवाद में विजीलैंस DIG जांच में हुए शामिल, 1 घंटे तक दिए सवालों के जवाब’

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 09:42 AM (IST)

अम्बाला शहर (रीटा/कोचर): गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज का कैंट के सरङ्क्षहद क्लब में विजीलैंस डी.आई.जी. अशोक कुमार के साथ हुए विवाद में वीरवार को डी.आई.जी. अपने वकीलों के साथ सदर थाने में पहुंचे और पुलिस जांच में शामिल हुए। इस विवाद के बाद वह पहली बार पुलिस व मीडिया के सामने आए।

एडिशनल सैशन जज संदीप सिंह की कोर्ट के आदेशानुसार डी.आई.जी. को 3 दिनों के भीतर जांच में शामिल होना था। डी.आई.जी. से करीब 1 घंटे तक थाने में पूछताछ हुई और उन्होंने पुलिस द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। पुलिस की रिक्वेस्ट पर डी.आई.जी. थाना प्रभारी के साथ नागरिक अस्पताल में गए और जांच के लिए अपने सैम्पल भी दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static