विज पीजीआई से ही अपने कार्यालय का निपटा रहे काम, बोले- मुझसे बड़ा लड़ईया कौन ?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 06:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ऑक्सीजन लेवल कम होने का कारण पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। पीजीआई में भर्ती होने के बाद भी वह अपने काम में लगे हुए हैं। विज पीजीआई से ही अपने कार्यालय का काम निपटा रहे हैं। उनका कहना है कि मुझसे बड़ा लड़ईया कौन, हर जंग जीत कर लौटा हूं, ये जंग भी जरूर जीतूंगा। विज के यह अल्फाज उनके बुलंद हौसलों की दास्तां बयां करतें हैं।

बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का रोहतक से 13 अगस्त को हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ आना उन पर भारी पड़ा। 54 मिनट धरती से 5000 फीट ऊपर हेलीकॉप्टर में बिना ऑक्सीजन के रहना उनके ऑक्सीजन लेवल कम होने का कारण माना जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा सरकार के कई मंत्री, कई सीनियर आईपीएस और आईएएस अधिकारी लगातार उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए पीजीआई पहुंच रहे हैं। 

गौरतलब है कि अनिल विज को रविवार शाम को पीजीआई में ऑक्सीजन लेवल नियंत्रित ना होने पर दाखिल करवाया गया था। पिछली 13 अगस्त से लेकर अब तक लगातार अनिल विज ऑक्सीजन के सहारे 24 घंटे सांस ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल विज पिछले 2 साल से लगातार अपने स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। अनिल विज पहले बाथरूम में स्लिप हो गए, जिससे उन्हें उन्हें चोट लगी। चोट लगने के बाद वह अस्पताल में दाखिल रहे, उसके बाद डॉक्टरों ने जब उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी तो वह तब भी हरियाणा सचिवालय आकर अपने मंत्रालयों का काम का संचालन करते रहे। अनिल विज दूसरी बार कोविड-19 का शिकार हो काफी गंभीर रूप से बीमार हुए। लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन रहे। 

बेबाक, सख्त अंदाज, स्टीक दिशा निर्देश और अनुशासन प्रिय अनिल विज दूरदर्शी सोच रखते हैं। उनकी सुदृढ़ कार्यशैली, फैसले लेने की शक्ति ने उन्हें दुनिया मे अलग पहचान दी है। प्रदेश के मंत्री अनिल विज जो अपने सख्त रवैया के लिए विख्यात हैं। लेकिन उनकी प्रसिद्धि केवल हवा-हवाई नहीं है। अनिल विज केवल अपने अधिकारियों और स्टॉफ पर ही पूरी तरह से निर्भर नहीं रहते। वह अपना काम और अपने विभागों की कार्य शैली पर खुद नजर बनाए रखते हैं। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static