किसानों के कंधे पर बंदूक रख रही कांग्रेस'', कुमारी सैलजा के बयान पर विज ने किया पलटवार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 03:12 PM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्रों अनिल विज ने कुमारी सैलजा पर निशाना साधा व कहा कि  - ‘किसानों के कंधे पर बंदूक रखे हुए कांग्रेस’। कांग्रेस ने तो किसानों के कंधे पर बंदूक रखी हुई है। जो कुछ हो रहा है वो कांग्रेस ही करवा रही है। ये कहना है गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। जिन्होंने कांग्रेस की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के एक बयान पर पलटवार किया है। दरसअल सैलजा ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर भाजपा सरकार ने किसानों के मुद्दे का जल्द से जल्द कोई हल नहीं किया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। मंत्री अनिल विज से सैलजा के उसी बयान पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस तो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगा रही है।

पंजाब में किसानों के द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का एक मामला सामने आया था। मंत्री अनिल विज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब ये आंदोलन दिन पर दिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलनों को इजाजत नहीं दी जा सकती है।

जम्मू कश्मीर में पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार के द्वारा कश्मीर को लूटने की साजिश हो रही है। मंत्री अनिल विज ने महबूबा के उसी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चाहे कुछ भी बोल ले लेकिन जम्मू कश्मीर से जो धारा 370 हटा ली गई है, वो अब दोबारा नहीं लग सकती। चाहे किसी भी भाषा में, किसी भी तरीके से, इसे बार बार बोले या फिर पहाड़े की तरह गाए लेकिन 370 अब दोबारा नहीं लग सकती।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static