मेवात में रोहिंग्या के बसने की खबरों पर बोले विज, की जा रही है जानकारी इकट्ठी, करेंगे इंतजाम
punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 08:19 PM (IST)
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहाँ कोई भी आकर बस जाए। विज ने कहा कि प्रदेश में रोहंगिया मुस्लमानों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसका इंतजाम जरूर किया जायेगा।