हरियाणा में कल से चलेंगी वोल्वो बसें, ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 09:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में सोमवार से यानि कल से वोल्वो बसें सड़कों पर उतरेंगी। चंडीगढ़ से दिल्ली व गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों का इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले इंटर-स्टेट बस सर्विस भी सरकार शुरू कर चुकी है। वोल्वो बसों के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन ही होगी।

इसमें यह शर्त तय की गई है कि बस की कुल सीटिंग क्षमता के 50 प्रतिशत या इससे अधिक की बुकिंग होने के बाद ही बस चलेंगी। बसों के रूट्स और फेरे बढ़ाने को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा विभागा के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक में ही यह तय किया गया कि राज्य में फिर से वोल्वो बस सेवा शुरू की जाए। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी रोडवेज बसों को पहली जुलाई से शुरू किया जा चुका है।

परिवहन बेड़े में 3500 के करीब सामान्य बस हैं। इनमें से 2066 बस सडक़ों पर उतारी जा चुकी हैं। कोविड-19 के केस अगर नहीं बढ़े तो बाकी बसों को भी अगले कुछ दिनों में सड़कों पर उतारा जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से अभी तक परिवहन को 1400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में 101, राजस्थान में 173, नई दिल्ली में 206, पंजाब में 162, चंडीगढ़ में 234 बस चल रही हैं। इसी तरह से अब हिमाचल व उत्तराखंड में बसों की शुरूआत की है।

जानिए किस डिपो से चल रही कितनी बस
डिपो               बस
अंबाला            136
भिवानी            111
चंडीगढ़           054
चरखी दादरी      082
नई दिल्ली         065
फरीदाबाद         070
फतेहाबाद         079
गुरुग्राम            065
हिसार             134
जींद               106
झज्जर             094
कुरुक्षेत्र            072
कैथल             094
करनाल           104
नारनौल           082
नूंह                051
पानीपत           084
पलवल           053
पंचकूला           061
रोहतक            125
रेवाड़ी             083
सोनीपत           086
सिरसा             113
यमुनानगर         062
कुल               2066

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना के मामलों में अब कमी आ रही है। इसे देखते हुए सड़कों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पांच जुलाई से वोल्वो बस सर्विस भी शुरू होगी। अधिकांश पड़ोसी राज्यों में परिवहन की बसों के रूट शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे सभी बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static