किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, मंडी में आया लाखों क्विंटल धान बुरी तरह भीगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 12:32 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी अनाज मंडी सहित अन्य अनाज मंडियों में आया लाखों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखे जाने के कारण बुरी तरह भीग गया। मौसम विभाग ने हालांकि पहले ही प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बावजूद सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मंडियों में पहले से ही गेहूं का स्टॉक रखा हुआ है जो शेड के नीचे है,  जिसके चलते मंडियों में आए धान को खुले आसमान के नीचे रखा गया था। रविवार हुई तेज बारिश के बीच यह धान भीगता नजर आ रहा है।

हालांकि इसे बचाने के लिए बारिश शुरू होने के बाद त्रिपाल से ढकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। क्योंकि बारिश बहुत तेज थी जिसके चलते धान भीगता रहा। यह भीगा हुआ धान कब सूखेगा कब इसकी बोली होगी और कब किसानों के खाते में पैसे आएंगे यह कहा नहीं जा सकता। क्योंकि सरकार ने 16% नमी से अधिक के धान को खरीदने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। देखना होगा इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static