हम किसानों, पेपर लीक,  शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों पर घेरेंगे सरकार: गीता भुक्कल

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 05:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने सेशन के पहले दिन विधानसभा जाते वक्त बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। किसानों के साथ अत्याचार किए हैं। किसान 8 महीनों से आंदोलन पर बैठे हैं। 500 से ज्यादा किसानों ने जान गवाई है। युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पेपर लीक हो जाते हैं। यह सरकार की पूरी तरह से फैलियर है। ला एंड आर्डर की स्थिति प्रदेश में बद से बदतर होती जा रही है। शिक्षा का पूरी तरह से भट्टा बैठ गया है और कोविड काल मे स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा सबने देखी है। इस प्रकार के सभी मुद्दे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उठाने वाली है।

इस मौके पर इनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी मित्र रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में कमीशन के चेयरमैन जिम्मेदार हैं। यह कोई तरीका नहीं है कि सरकार कहती है कि हम कानून लेकर आ जाएंगे। हर अपराध को काबू करने के लिए कानून पहले से ही बने हुए हैं। इस पेपर लीक मामले में कमीशन और कमीशन के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है। एक सीक्रेसी ब्रांच होती है। पेपर कैसे बाहर आया ? किसकी मदद से आया ? कहां से आया और कैसे फैला ? यह बात हम विधानसभा के पटल पर जोर शोर से उठाएंगे और सरकार को इस मुद्दे पर घेरेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static