हरियाणा में मौसम : 44 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब हो सकती है बूंदाबांदी

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 12:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में बुधवार को चिलचिलाती गर्मी रही। सिरसा में तापमान सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजस्थान से लगते कई जिलों में लू भी चली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी कुछ इलाकों में गर्मी होगी। हालांकि कई जिलों में मौसम बदलने के आसार है। इसके बाद शुक्रवार-शनिवार को बूंदाबांदी या बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है।

उधर, दक्षिण-पश्चिम मौनसून देश के 70% हिस्सों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंडव बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static