कल से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 11:31 AM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो): नए साल से बर्फीली हवाओं से जहां शहरवासियों को कुछ राहत मिली है। वहीं सोमवार से उनकी मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ सकती है। क्योंकि पिछले दो दिनों से अच्छी धूप खिली रहने के बाद सोमवार से मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि रविवार तक इसी तरह के मौसम बने रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढऩे से सोमवार से बुधवार तक फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी संग मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है। ओले भी पड़ सकते हैं।

इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को एक बार दिसंबर जैसी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि अगले हफ्ते से पहाड़ों पर फि र बर्फ बारी शुरू हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और पश्चिमी हवा के चलने से फि र शहर के लोगों को बर्फ ीली हवा का सामना करना पड़ सकता है। 

आशंका है कि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक रह सकता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि अभी पूर्वी हवा के चलते कड़ाके की ठंड का असर कम है। 1 जनवरी से मौसम इस कदर करवट ले रहा है कि लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते ही इसमें गिरावट आ गई और वह 16 के आसपास पहुुंच गया।

अभी बरतें सावधानीबीके अस्पताल के बाल विशेषज्ञ डॉ विकास गोयल ने बताया कि इस मौसम लोग बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतें। सावधानी रखें, गर्म कपड़े पहनना नहीं छोड़े। खासकर बच्चों को इस मौसम संभाल कर रखें। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडा वस्तु खाने को न दें। ठंडा पानी नहीं पिलाएं। नार्मल पानी पिलांए। बाहर का खाना न दें। जंक फू ड से दूरी बनाए, इस मौसम जंक फू ड आदि खाने से डायरिया की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा लापरवाही बरतने पर सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल, निमोनिया आदि के शिकार हो सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static