मौसम ने ली करवट, जुलाना में हुई बूंदाबांदी, मंडियों में भीगी फसल

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 01:06 PM (IST)

जुलाना (पांचाल) : जुलाना में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से ठंड ने दस्तक दी और मंडियों में फसल भीग गई। दोपहर तक मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। बूंदाबांदी से किसानों की धान की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ। गुरुवार अल सुबह मौसम ने करवट ली और आसमान पर बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह बूंदाबांदी रुक-रुककर पूरे दिन चलती रही।

बूंदाबांदी से किसानों की धान की कटाई का काम भी रुक गया। मंडियों में धान भीग गया जिसके कारण दोपहर तक धान की खरीद भी नहीं हो सकी। किसानों ने धान की ढेरियों को तरपाल से ढक दिया। दोपहर बाद धान की सूखी ढेरी खरीदी गई। मौसम के करवट लेने से किसानों के माथे पर ङ्क्षचता की लकीरें दिखाई दीं।

किसान विक्रमद मलिक, दिलबाग, अमित, रणबीर, लीलू, रोशन व जोगेंद्र ने कहा कि धान की कटाई का सीजन जोरों पर है और साथ में धरती बहाई का काम भी चल रहा था। बूंदाबांदी से दोनों काम बंद हो गए। मंडिया में पड़ी हुई फसल भी भीग गई जिसके कारण खरीद नहीं हो सकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static