Weather Update: बर्फीली हवा व वातावरण में नमी बढ़ने से रात्रि पारा फिर लुढका

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 08:32 AM (IST)

हिसार : उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वातावरण में नमी की मात्रा बढऩे से तापमान में गिरावट बनी हुई है। दोपहर का पारा जहां रोहतक में सबसे कम रहा। वहीं रात्रि पारा हिसार और नारनौल में सबसे कम रहा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार रोहतक में दोपहर का पारा सामान्य से 8 डिग्री सैल्सियस नीचे 12.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक के अलावा दोपहर का पारा अम्बाला में सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे 13.6 डिग्री सैल्सियस, भिवानी में सामान्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे 13.9 डिग्री सैल्सियस, कुरुक्षेत्र में 13.3 डिग्री सैल्सियस, सिसा में 13.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में दोपहर का पारा सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे 15.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

रात्रि पारा हिसार में सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे 4.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी यह पारा 4.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 5.2 डिग्री सैल्सियस, रोहतक में 7.4 डिग्री सैल्सियस, गुरुग्राम में 7.3 डिग्री सैल्सियस, अम्बाला में 9.8 डिग्री सैल्सियस, भिवानी में 8.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान रात्रि तापमान में गिरावट आएगी और अलसुबह धुंध छाए रहने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static