रोड क्रॉस करते समय वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 10:03 AM (IST)

करनाल : करनाल जिले के गांव शेखपुरा सुहाना के पास रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के मुुताबिक गांव जाणी निवासी करीब 78 बाबूराम खेतीबाड़ी करता था। उसके दो लड़के व चार लड़कियां हैं। जिसमें एक लड़की का निधन हो गया था। मृतक के दामाद जसमिन्द्र ने बताया कि उसका ससुर बाबू राम रिश्तेदार के निधन पर गांव शेखपुरा में गया हुआ था। गांव के पास जैसे ही वह रोड क्रॉस करने लगा तो अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाबूराम बुरी तरह से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static