पति पर प्रताड़ित करने तो देवर पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का महिला ने लगाया आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 11:11 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना इलाके से दहेज उत्पीड़न और मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला पुलिस थाना सेक्टर-51, गुरुग्राम ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सोहना स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग पिछले एक साल से भी अधिक समय से उसे लगातार दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति, देवर और सास द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
मासूम के साथ छेड़छाड़ पर लगी पॉक्सो धारा
पीड़िता ने अपने देवर पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी देवर ने बच्ची के साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।