महिला ने पति व उसके दोस्तों पर लगाए छेड़छाड़ करने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 12:53 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) :  फतेहाबाद के टोहाना शहर की रहने वाली एक युवती ने उसके पति व दो दोस्तों पर उसका पीछा करने व जबरन छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुए शहर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति गौरव मैनी, उसके दोस्त पंकज व सचिन मैनी के खिलाफ छेडछाड की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में शिवा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत में कहा कि 31 मार्च 2019 को उसका विवाह आरोपी गौरव मैनी के साथ हुआ था जिसके बाद से आरोपी के साथ उसका अलगाव हो गया था। महिला के अनुसार आरोपी गौरव, उसके दोस्त पंकज व सचिन के साथ आकर उसका पीछा करता है तथा उसके साथ छेडख़ानी करता है। उसने बताया कि जब वह बाजार सामान लेने जाती है तो आरोपी गली में खड़े होकर सिटी मारते है और अश्लील हरकते भी करते है। उसने यह भी बताया कि जब वह 15 मई को एटीएम से रूपयें निकलवाने के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड की।

महिला ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी नशे में उसका रास्ता रोक कर, दुप्प्टा छीनते है व जान से मारने की धमकी देते है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ छेड़छाड सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि उसका गौरव मैनी से विवाह हुआ था जिसके बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया था लेकिन आरोपी गौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड भी की जिसके चलते उसने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static