हालत बिगडऩे पर महिला को अस्पताल में करवाया भर्ती, रैफर करते ही तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 09:34 AM (IST)

अम्बाला छावनी (जतिन) : बब्याल निवासी महिला की अचानक हालत बिगड़ी तो उसे कैंट के नागरिक अस्पताल में परिवार के सदस्यों ने भर्ती करवाया। उपचार के बाद जब महिला को नागरिक अस्पताल से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया। जब महिला को एम्बुलैंस में शिफ्ट किया तो उसकी हालत नाजुक हो गई।

तभी एमरजैंसी वार्ड की डाक्टर ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना महेश नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static