महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, 4 महीने की गर्भवती थी मृतका

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 11:26 AM (IST)

करनाल : करनाल जिले के रामनगर में महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला चार महीेने की गर्भवती थी। परिजनों ने मकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला बेबी कौर की बेटी मनप्रीत कौर ने बताया कि वह रामनगर में एक घर में रहती थी। उन्होंने वह घर खरीद लिया था, लेकिन जिससे मकान खरीदा था वह व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था। 19 मई को उसकी मां काम पर गई थी, तो आरोपी राजकुमार के परिवार के सदस्य उनके घर में घुस गए और उनका सामान गली में फेंक दिया। इतना ही नहीं 30 मई को भी उन्होंने उसकी मां के साथ मारपीट की। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक महिला के साथ पहले मारपीट हुई थी, उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static