खाली प्लाट में मिला महिला का गला-सड़ा शव, जताई जा रही हत्या की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 03:39 PM (IST)

सांपला : कस्बे के लाइन पार वार्ड नंबर एक में शनिवार की देर शाम एक महिला का गली-सड़ी अवस्था में शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. रोहतक भेज दिया है। वहीं मृतका की माता के बयान पर  हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।      

जानकारी अनुसार करीब 32-33 आयु वर्ग की महिला निवासी कानौंदा जिला झज्जर पिछले कई वर्ष से लाइन पार वार्ड एक में रहती थी। शनिवार करीब 6 बजे किसी ने मकान के साथ लगते प्लाट में बदबू आने पर देखा तो शव नजर आया। उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। तभी लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा था। जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि महिला पिछले कई दिनों से मृत पड़ी थी जबकि वह जिस मकान में रहता थी उस मकान पर ताला लगा हुआ था। घटना की सही जानकारी के लिए एफ.एस.एल की टीम मौके पर पहुंची। पहली जांच में महिला की हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल सकेगा। 

अवैध संबंधों के चलते हो सकती है हत्या
पुलिस महिला के शव को पी.जी.आई. शव हाऊस में भेजकर जांच में जुट गई है क्योंकि जिस मकान में मृतका रहती थी उस मकान पर ताला लटक रहा है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि महिला की अवैध संबंधों के चलते भी हत्या हो सकती है। पुलिस ने मृतका की माता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static