पड़ोसियों की बीच हुई खूनी झड़प में महिला की मौत, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 01:22 PM (IST)

डबवाली (संदीप कुमार): डबवाली उपमंडल के गांव शेरगढ़ में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में महिला के सिर पर गंभीर चोटें लगी जिससे उसकी उपचार के दौरान रोहतक पी.जी.आई. में मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के भाई के भी चोटें आई है। शहर थाना डबवाली पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की 16 वर्षीय बेटी की शिकायत पर 6 नामजद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं महिला के शव को पी.जी.आई. रोहतक में पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ईश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि गांव गांव शेरगढ़ की एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसियों ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की इसके बाद उसे उठा कर ले जाने की कोशिश की। जब घरवालों ने विरोध किया उसकी मां और उसके मामा पर भी हमलावरों हमला कर दिया। इस हमले में उसके मामा व मां के चोटें मारी गई। जिसके बाद घायल अवस्था में उसकी मां को डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डबवाली नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया। जहां घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ईश्वर ङ्क्षसह के मुताबिक मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर हरजिंद्र सिंह, कुलवविंद्र, सिपू सिंह, लवप्रित, मंद्र सिंह, खुशविंद्र सिंह व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  छेड़छाड़ जैसा कुछ नहीं।शहर थाना प्रभारी ईश्वर ङ्क्षसह के मुताबिक मृतका की बेटी द्वारा शिकायत में छेड़छाड़ के लगाए गए आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं। छेड़छाड़ के आरोप निराधार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रविवार दोपहर को गाली-गलौच हुई थी। आपसी गाली-गलौच के इस मामले में हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। झगड़े में महिला और उसके भाई के चोटें लगी। महिला की चोटें गंभीर थी। जिस वजह से उसकी पी.जी.आई. रोहतक में ईलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static