पीजीआईएमएस के रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली महिला पुलिस कर्मी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 06:21 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक पीजीआईएमएस में रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीजीआईएमस के सभी रेजिडेंट डॉक्टर महिला पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज दोपहर काम छोड़कर धरने पर चले गए थे, जो अब गिरफ्तारी के बाद वापस काम पर लौट आए हैं। बता दें कि शनिवार को पीजीआई के वार्ड नंबर 5 में महिला पुलिसकर्मी ने रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर रात को ही काम छोड़कर धरने पर चले गए थे।

पीजीआई रेजीडेंट डॉक्टर बलजीत ने बताया कि कल वार्ड-5 में मरीज के साथ आई एक महिला पुलिस कर्मी ने रेजीडेंट डॉक्टर से बदसूलकी की थी और थप्पड़ मार दिया था। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। पुलिस ने कल रात 1 बजे एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करने की बात कही थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, जिसके चलते डॉक्टरों को धरना देना पड़ा।

गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद सुबह महिला पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिस कारण डॉक्टर फिर से एमएस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद मौके पर डीएसपी सज्जन कुमार पहुंचे और डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि कल एक एसएसआई महिला पुलिस कर्मी जो अपने एक मरीज के साथ आई हुई थी, उसकी रेजीडेंट डॉक्टर के साथ कहासुनी हो गई थी। महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। इसके बाद डॉक्टर वापिस काम पर लौट गए हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static