काम दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी काबू

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 09:34 AM (IST)

कैथल: महिला को काम दिलवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि नौच निवासी किताबा ने उसे काम दिलवाने का झांसा दिया और 20 फरवरी को दोपहर में एक व्यक्ति के साथ थाना सदर के अंतर्गत आने वाले खेतों की ओर भेज दिया। वहां पर पहले से ही किताबा के अलावा एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। किताबा और उसे उस व्यक्ति के साथ गलत काम करने के लिए उकसाने लगा।

उसके बार-बार मना करने के बावजूद उसकी इच्छा के खिलाफ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जाति विशेष की गालियां दी। बाद में जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब नौच निवासी किताबा व दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static