महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर चोट के निशान

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 12:54 PM (IST)

भिवानी (अशोक): भिवानी-रोहतक मार्ग पर हुन्ना मल की प्याऊ के निकट के महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, उसके शरीर और चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले को हत्या व दुर्घटना दोनों मान कर जांच कर रही है।

PunjabKesari, haryana

भिवानी रोहतक मार्ग पर एक महिला की लाश लोगों ने देखी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। मामले की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने मातहत आने वाले अधिकारियों को तुरंत मामले की जांच करने के आदेश दे दिए। डीएसपी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। 

फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। अभी यह जांच का विषय है कि महिला की मौत का क्या कारण रहा। अब लाश का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static