बाइक के टायर में फंसा महिला का दुपट्टा, गंभीर हालत में अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:08 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-86 स्थित सती चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला का दुपट्टा पिछले टायर में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रितू रानी के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के खेड़की माजरा गांव की रहने वाली थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर रितू रानी अपने पति के इलाज के सिलसिले में फोर्टिस अस्पताल गई हुई थी। अस्पताल से वापस खेड़की माजरा गांव लौटने के लिए उसने रेपिडो बाइक बुक की। जैसे ही बाइक सेक्टर-86 सती चौक के पास पहुंची, अचानक महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिये में उलझ गया। कपड़े खींचने के कारण महिला चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोटें आईं।

 

हादसे के बाद घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। खेड़की दौला थाना पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी कानूनी जांच शुरू कर दी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static