रक्षाबंधन : आज व कल महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 09:41 AM (IST)

हिसार : आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों मं नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया की नि:शुल्क यात्रा की सुविधा 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का फायदा उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाकर रक्षाबंधन का त्योहार मना सकेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static