महिला ने लगाए गंभीर आरोप, शारीरिक संबंध ना बनाने के कारण गलत तरीके से किया गया टर्मिनेट

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 07:34 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हिसार के गर्ल्स स्कूल में महिला वार्डन जुर्म तलाकशुदा होने के बावजूद अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध ना बनाना, सजा नौकरी से टर्मिनेट। जी हां, इस मामले में महिला का मात्र यही जुर्म था कि इसने अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। जिससे अधिकारी इतने खफा हुए कि उन्होंने साजिशन चंडीगढ़ रिपोर्ट कर महिला को टर्मिनेट करवा दिया। सामाजिक लोकलाज के कारण पहले तो महिला ने मुंह बंद रखा, पर अब पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज तो की गई है। लेकिन मात्र अभी तक जांच बरकरार है।पीड़िता इस मामले में जल्द प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से भी मिल गुहार कर सकती है।

मामला हिसार के एक गर्ल्स स्कूल का है। जहां महिला 3 साल तक वार्डन के रूप में कार्यरत थी। वह तलाकशुदा है। इसकी जानकारी 2021 मे स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में पदभार संभालने वाले सज्जन सिंह को लगी। महिला की बेबसी और कमजोर परिवारिक क्षमता के कारण लगातार महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव का दौर शुरू हो गया। उक्त पीड़िता ने हिसार महिला थाना को दी सूचना में बताया है कि गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल सज्जन सिंह शुरुआत से ही उस पर गंदी नजर और गंदी सोच रखने लगा था। 6 अगस्त 2021 को प्रिंसिपल के रूप में स्कूल में ज्वाइन करने के बाद लगातार सज्जन सिंह उसके व्यक्तिगत जीवन की जानकारियां लेने लगा।

13 अगस्त को डीपीसी ज्ञान सिंह और एपीसी अनिल यादव ने हॉस्टल की एक्सप्लेनेशन के लिए पहुंचे तो उन्होंने मेरे साथ जानबूझकर बेहद बदतमीजी की। तरह-तरह के छोटे-छोटे मुद्दों पर उन्हें हरासमेंट किया गया। लगातार बर्दाश्त कर रही इस मानसिक हरासमेंट को सामाजिक लोक लाज के कारण महिला चुप रही।

महिला वार्डन ने कहा- मुझे रात 6 से सुबह 6 बजे तक बनाए रखा बंधक

महिला के अनुसार इस कार्य में प्रिंसिपल सज्जन सिंह के साथ डीपीसी ज्ञान सिंह, एपीसी अनिल यादव और एसपीडी कार्यालय में कार्यरत बालकिशन यादव मिले हुए हैं। सेक्स फेवर न देने पर बिना नोटिस मुझ 6 दिसंबर को अचानक टर्मिनेट कर दिया गया। उसी दिन शाम 6 बजे प्रिंसिपल स्कूल पहुंचा और चौकीदार को अंदर से ताला लगाने के आदेश दिए और कहा सुबह तक ताला नहीं खुलना चाहिए। मैं सारी रात डरती रही कि आखिर गेट पर ताला क्यों लगाया गया। सुबह 6 बजे काफी मिन्नतें करने के बाद चौकीदार ने ताला खोला। यानि बंधक बनाया गया।

पीड़िता वार्डन ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त सभी चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होते हुए इनकी गिरफ्तारी की जाए। अब उसे नौकरी नहीं चाहिए। केवल मान सम्मान की यह लड़ाई है। महिला के अनुसार चंडीगढ़ उनकी भेजी गई शिकायत में मेरे गलत व्यवहार करने की बात  लिखी गई है।  बल्कि पूरा हॉस्टल इस बात का गवाह है कि गलत किसके साथ हुआ है। बावजूद इसके बिना जांच मुझे टर्मिनेट किया गया है।

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला जल्द पहुंच सकती है गृहमंत्री के दरबार में

इस बारे में महिला थाना हिसार मे महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 34, 342, 354ए, 354डी के तहत एफआईआर नंबर 0031, 13 साल 2022 को दर्ज की गई है। यह एक सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला है। जिसमें आरोपी स्कूल प्रिंसिपल और अन्य तीन व्यक्ति है। चारों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है। जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्यवाही करेंगे। निष्पक्ष कार्यवाही ही होगी। बता दें, कि पुलिस की इस कार्यवाही पर महिला संतुष्ट नजर नहीं आ रही जो कि जल्द वह प्रदेश के गृहमंत्री के दरबार में भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचने की बात कह रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static