किसानों की परेशानी बढ़ा रहा यमुना का पानी, सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 08:20 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): पहाड़ों में हो भारी बरसात के चलते कुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया पानी अब किसानों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। बता दें दिल्ली से सटे हुए हरियाणा के सोनीपत जिले में पानी पहुंच चुका है और अब कुछ ही घंटों में यह पानी दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा। यमुना का जलस्तर बढऩे के कारण साथ लगते खेतों में पानी तबाही मचा रहा है। धान और गन्ने की फसल के साथ-साथ सब्जियों की खेती करने वाले किसान इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

PunjabKesari, haryana

सोनीपत के यमुना क्षेत्र में पानी ने सैकड़ों एकड़ जमीन को बर्बाद कर दिया है, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव बड़ौली के रहने वाले किसानों ने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार और प्रशासन पहले ही इस ओर ध्यान दे दे तो उनको कोई नुकसान उठाना न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार मुआवजे के नाम पर भी उनके साथ मजाक करती है। उनको केवल 10, 20, 30, 40 और सौ रूपये के चेक दिए जाते हैं।

PunjabKesari, haryana

गांव बड़ौली के किसान सीला, कृष्ण, सुनील व सतीश ने बताया कि जैसे-जैसे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे उन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब्जियों के खेतों में कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अब जलस्तर बढऩे के चलते अब और नुकसान होगा। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मुआवजे के नाम पर केवल खानापूर्ति ही करती है, उनको जो चेक दिए जाते हैं 50 रूपये से ज्यादा के नहीं होते।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static