यमुनानगर: बदमाशों ने पहले ज्‍वैलरी शॉप में की लूट, फिर जाते समय ज्‍वेलर के सिर में मारी गोली

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 11:34 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर में बदमाशों के होंसले बुलंद होते जा रहे है। यहां शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र न्यू हमीदा कॉलोनी स्थित लक्ष्मी सिनेमा के पास नकाबपोश बदमाशों ने ज्वैलर को सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भिजवाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। जिस पर वह पैदल ही भागे। इसी दौरान मॉडल कॉलोनी निवासी जसविंद्र को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी सिनेमा के पास निरंकारी ज्वैलर्स के नाम से न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर था। इसी दौरान उसकी दुकान पर कैंप निवासी गगनदीप पहुंचा, तो अंदर तीन नकाबपोश बदमाश थे। जैसे ही गगनदीप दुकान के अंदर आने लगा, तो नकाबपोश बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बाहर कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने अलमारी खोली हुई थी और बैग में जेवरात भर रहे थे। थोड़ी ही देर बाद तीनों बदमाश बाहर निकले।

गगनदीप ने बताया कि तीनों बदमाश बाइक स्टार्ट करने लगे। वह स्टार्ट नहीं हुई। इसी दौरान अंदर से विनोद शोर मचाते हुए आया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगा। जिस पर एक बदमाश ने उसे सिर पर गोली मारी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश पैदल ही भागे। आगे जाकर उन्होंने जसविंद्र को पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी और उस पर फरार हो गए। वारदात का पता लगते ही एसपी कमलदीप गोयल, सीआइए वन व, टू और पुलिस की टीमें पहुंची। घायल विनोद को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static