राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल को यशवंत सिन्हा ने बताया खामोशी भरा युग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के सांझे उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात कर उनके पक्ष में वोट करने के लिए अपील की। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी यहां मौजूद रहे। विधायकों से मुलाकात करने के बाद यशवंत सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का इलेक्शन आम चुनाव की तरह नहीं है, जिसमे जनता की भागीदारी होती है। सिन्हा ने कहा कि आज देश के हालात बेहद खराब हैं। पूरे देश में डर व भय का माहौल है। इसलिए राष्ट्रपति के चुनाव इस बार पहले के मुकाबले असाधारण परिस्थिति में हो रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शासनकाल को सिन्हा ने बताया खामोशी भरा युग

सिन्हा ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल पर भी सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का मोरल अधिकार होता है कि राष्ट्रपति अगर किसी प्रधानमंत्री को बुलाकर सलाह देते हैं, तो किसी भी प्रधानमंत्री के लिए उसे पूरी तरह नकारना मुश्किल हो जाता है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि पिछला 5 साल में राष्ट्रपति का कार्यकाल, खामोशी का युग रहा है। अगर इस बार भी एनडीए के उम्मीदवार राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए तो,  अगले पांच साल में रबड़ स्टाम्प का युग आ जाएगा।

केंद्रीय एजेंसियों के जरिए नेताओं पर दबाव बना रही बीजेपी- सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में बन रहे हालातों में हिन्दू-मुसलमान एक दूसरे से डर के जी रहे हैं। वहीं सरकारी एजेंसियों का खौफ भी लोगों को लगातार डरा रहा है। आज धड़ले से ईडी , इनकम टैक्स व सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे द्वारा सरकार गिराने के पीछे भी लंबी चौड़ी कहानी है। उद्धव ठाकरे पर भी दबाव बना रहे है कि वे एनडीए उम्मीदवार को वोट दें। इसलिए देश मे घूमकर लोगों को भारत के हालात से रूबरू करवा रहा हूं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static