टोक्यो पैरालंपिक: बहादुरगढ़ के योगेश कथूनिया ने देश को दिलाया रजत पदक, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 09:48 AM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): टोक्यों ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी छा गए हैं। आज बहादुरगढ़ के योगेश कथूनिया ने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ 56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया। 24 वर्षीय योगेश ने रजत जीतने के अपने छठे और आखिरी प्रयास में डिस्क को 44.38 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी पर भेजा और सिल्वर अपने नाम कर लिया।

PunjabKesari, haryana

मेडल जीतते ही उन्हें बधाईयां मिलना शुरु हो गई हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि योगेश कथूनिया को उनके पहले पैरालिंपिक में रजत। भारत के पैरालंपियन हमें बहुत गौरवान्वित कर रहे हैं और उन्हें एक्शन में देखना रोमांचकारी है। 

Silver for Yogesh Kathuniya in his 1st #Paralympics!!!

India’s Paralympians are making us immensely proud and it’s thrilling to see them in action!

• Discus Throw F56 final
• Season Best throw of 44.38m#Praise4Para#Cheer4India#ParaAthletics pic.twitter.com/SgG9TK5dYf

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 30, 2021

वहीं मेडल जीतने के बाद योगेश कथूनिया ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से बात। उन्होंने सबसे पहले बहन, माता और पिता से बात की। परिजन उनकी इस सफलता पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे पर है गर्व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। परिजनों ने कहा कि डेढ़ साल से योगेश प्रैक्टिस के चलते घर नहीं आ सका। अब घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

PunjabKesari, haryana
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static