मछलियों को आटा डालने आया युवक नहर में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 12:30 PM (IST)

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में मंगलवार देर शाम हमीदा हेड के पास मछलियों को आटा डालने आया नहर में डूब गया। जिसके बाद पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान पुराना हमीदा निवासी विनय के रूप में हुई है। 

चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि हमीदा निवासी विपिन हर रोज नहर में मछलियों को आटा डालने आता है। मंगलवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर मछलियों का आटा डालने आया था। इसके बाद वह नहर में आटा डालने लगा। महिला ने बताया कि जब युवक नहर किनारे खड़ा होकर मछलियों को आटा डाल रहा था तो वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इसके बाद देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए। जिसके बाद गोताखोर राजीव ने अपने साथियों के साथ उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static