दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा, नहीं मिला शव

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 08:57 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में वीरवार दोपहर दिल्ली पुल पर नहर में नहाने गया एक युवक डूब गया। साथ में ही नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुलाया। स्थानीय गोताखोरों व तैराकों की मदद से युवक की तलाश जारी है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उधर, घटना का पता चलते ही युवक के परिवार में कौहाराम मच गया। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। परिजन नहर में उसे तलाश करा रहे थे।   

मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर- 6 का नवदीप अपने दोस्तों के साथ पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में नहाने गया था। नहर किनारे वह नहा रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह नहर में डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आस पास नहा रहे लोग उसे बचाने के लिए नहर में कूद पडे़। उन्होंने काफी देर तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा न सके। नवदीप के दोस्तों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके चलते उसके परिजन व मोहल्ले के सैकड़ों लोग नहर पर पहुंच गए। सभी नवदीप की तलाश में जुट गए। इसके अलावा स्थानीय गोताखोर व तैराक युवक भी उसकी तलाश में जुटे रहे। घंटों की गई मशक्कत के बाद भी नवदीप  का कोई सुराग नहीं लग पाया था। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।    
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static