बिजली के खम्भों पर लगाए होर्डिग्स, पोस्टर तो पड़ेगा महंगा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 10:27 AM (IST)

हिसार(राठी): बिजली के खम्भों पर अब होर्डिग्स, पोस्टर लगाना महंगा पड़ सकता है, साथ ही जो केबल आप्रेटर बिना अनुमति के खम्भों पर केबल का जाल बिछाए हुए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम एरिया वाइज ऐसे खम्भों को चिन्हित कर रहा है जिन पर होॄडग्स लगा या केबल तार डाली हुई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यह अभियान इस माह शुरू करेगा।

अभियान के शुरूआत में उन खम्भों को चिन्हित किया जा रहा है जिनको कुछ संस्थानों ने प्रचार का माध्यम बना रखा है। इन खम्भों पर होर्डिग्स, पोस्टर या अन्य प्रचार सामग्री लगी मिलेगी तो उसे पहले हटाने बारे निगम की तरफ से आग्रह किया जाएगा अगर उसके बावजूद बिजली के खम्भों से होर्डिग्स आदि प्रचार सामग्री नहीं हटी तो निगम के संबंधित अधिकारी संस्थान को नोटिस भेजेगा। 

खम्भों पर लगी रहती है प्रचार सामग्री
शहर के सभी हिस्सों पर बिजली निगम के खम्भों पर कोई न कोई प्रचार सामग्री लगी मिल जाती है। चाहे वह होर्डिग्स के रूप में या पोस्टर के रूप में। यह प्रचार सामग्री पोस्टर के जरिए अधिकांश उन जगहों पर ज्यादा होती है जहां काफी संख्या में कोचिंग संस्थान, पी.जी. या अस्पताल होते हैं। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी ऐसे अवैध होर्डिग्स उतारने का अभियान चलाते हैं लेकिन यह अभियान प्रमुख मार्गों पर ही सिमटकर रह जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static