S.E. कार से उतरे तो कर्मचारियों ने किया घेराव, बुलानी पड़ी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 11:48 AM (IST)

हिसार (राठी) : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एच.एस.ई.बी. वर्कर यूनियन और भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने शुक्रवार को राजगढ़ रोड स्थित एस.ई. कार्यालय का घेराव कर वहां नारेबाजी की। 

जब एस.ई. कार से कार्यालय पहुंचे तो प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं कार्यालय में जाने के बाद भी कर्मचारियों ने एस.ई.के खिलाफ नारेबाजी की। एस.ई.बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन को सी.सी.टी.वी. कैमरे के जरिए  पूरा नजारा देखते रहे। हालांकि उन्होंने भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ को बातचीत के लिए बुलाया और 18 फरवरी को बातचीत का न्यौता दिया। 

पार्क से प्रदर्शन करते हुए कार्यालय पहुंचे 
कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष ताराचंद बैनीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्रांतिमान पार्क से राजगढ़ रोड स्थित एस.ई. कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। एस.ई. हिसार ने अनुबंधित कर्मचारियों को बातचीत के लिए 18 फरवरी का समय दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर बैठक में भी समाधान नहीं किया तो कर्मचारी अपने आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, ओमबीर यादव, देवीलाल गुराना, विक्रम श्योराण, ताराचंद, लीलाधर, रवि श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में अनुबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static