धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 9500 रुपए

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 01:03 PM (IST)

जींद (ब्यूरो) : अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के खाते से धोखाधड़ी कर 9500 रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी होने के बाद महिला ने सिटी थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर की महिला खुजानी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता रोहतक रोड स्थित एस.बी.आई. ब्रांच में है। 21 मार्च शाम को उसके खाते से 9500 रुपए निकल गए। पैसे निकाले जाने का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। बैंक में जाकर मामले की जांच करवाई तो किसी अज्ञात द्वारा राशि निकाले जाने के बारे में बताया। जांच अधिकारी एच.सी. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static